♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व मंत्री रोहताशव शर्मा ने कहा, कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व लगन से वसुंधरा राजे को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे

वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश कार्यालय पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा

 

कोटपूतली। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा राजधानी जयपुर के सांगनेर स्थित वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश कार्यालय में पहुँचे। शर्मा ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष एड. विजय भारद्वाज के दिवंगत पिता स्व. ओमप्रकाश शर्मा का निधन होने पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यालय पर मंच द्वारा प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में की जा रही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि 200 विधानसभाओं के 52 हजार बुथों पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे के समर्थित कार्यकर्ताओं ने राजे कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो के आधार पर कार्य करना शुरू कर दिया है। राजे कार्यकाल में संविदा पर कार्यरत रहे पैराटीचर को स्थाई करके प्रबोधक बनाये जाने से देश भर में संविदाकर्मियों को स्थाई किये जाने की आवाज जोर पकडऩे लगी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी यह वादा किया था, लेकिन आज चार वर्ष बीत जाने पर भी संविदाकर्मियों को निराशा हाथ लगी है। जिसके चलते प्रत्येक वर्ग निराश व नाराज है। राजे को तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इन्हीं जन भावनाओं पर केन्द्रीय नेतृत्व जल्द से जल्द राजे को राजस्थान की कमान सौंपे। डॉ. शर्मा ने मंच के प्रयासों पर हर्ष व्यक्त करते हुए समर्पित व निष्ठा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने मंच की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय अग्नि परीक्षा का है। प्रदेश भर के सभी जाति व वर्गो में राजे को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने की लहर चल रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी जन भावनाओ का सम्मान करते हुए विधानसभा चुनाव की कमान राजे को सौंपनी होगी। प्रदेश में वसुंधरा राजे के बिना भाजपा सरकार बनना दिन में स्वप्न देखने जैसा है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री विकास डोई व जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल भी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129