न्यूजीलैंड ने पहले T-20 में टीम इंडिया को 21 रन स हराया, बेकार गई वाशिंगटन सुंदर की आतिशी पारी
Ranchi. भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को रांची में खेले गए तीन टी20I सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से करारी शिकस्त दी है। इस हार से भारत का रांची में अजेय रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनवे और मिचेल के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। भारत की ओर से 20वें ओवर में अर्शदीप ने 27 रन लुटाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 155 रनों पर ही ढेर हो गई और न्यूजीलैंड टीम ने पहला टी-20 मैच 21 रनों से अपने नाम किया। भारत की ओर से आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए और वह अपनी टीम को जिताने की कोशिश में लगे रहे।
मैदान में ओस के चलते भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिन और कॉनवे ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट लिए दोनों ने 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद वॉशिंगटन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया। दो विकेट जल्द गिरने के बाद फिलिप्स और कॉनवे ने संभलकर खेला। दोनों के बीच 47 गेंद पर 60 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने फिलिप्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हालांकि कॉनवे ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वह भी आउट हो गए। कप्तान सैंटनर और ब्रेसवेल कुछ खास नहीं कर सके। मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 20 ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में मिचेल ने 27 रन लिए। मिचेल ने 30 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान मिचेल ने 5 सिक्स और तीन चौके जड़े। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। कुलदीप, मावी और अर्शदीप को एक-एक विकेट मिले।
India X1: ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप
New Zealand XI: फिन ऐलन, डेवोन कॉनवे, मार्क चॉपमैन, डेरियल मिचेल, ग्लेन फीलिप्स, मिचेल सैंटरन (कप्तान), मिचेल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फॉर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।