
Assembly Election In Northeast: त्रिपुरा में 16 एवं नागालैंड व मेघालय में 27 फरवरी को होंगे चुनाव, 2 मार्च को आएंगे चुनाव परिणाम
NCR Times Election Desk.
देश के पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में बुधवार चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में 16 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीनों राज्यों में एक साथ 2 मार्च को नतीजे आएंगे। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें आपको बताते हैं।
- मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।
- नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।
- इन तीनों राज्यों में संयुक्त रूप से 62.80 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। इस बार पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।
- चुनाव आयोग ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्मीदवारों की संख्या 97 हजार से ज्यादा है। ये उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है।
- विधानसभा चुनाव में 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।
- इन तीनों राज्यों में 2.28 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं।
- त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
- मेघालय और नगालैंड में अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी। यहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि 7 फरवरी है।
- त्रिपुरा में 2 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में 10 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।
- त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 2 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान किया जाएगा।