भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में हुई किसानों की बैठक, बिजली कटौती 7 दिन में वापस नहीं लेने पर करेंगे आंदोलन
टपूकड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा है कि बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कुमार पंचायत, समिति सदस्य प्रतिनिधि जयंत यादव, सरपंच प्रतिनिधि कमालपुर मीडिया प्रभारी अमर सिंह सैनी, टपूकड़ा कस्बे के व्यापारी पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कालू उर्फ पेटू, कालू महाजन, हरी किशन प्रजापत, अनूप यादव आदि ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जिससे फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने कहा कि सात दिन के अंदर बिजली की व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो किसान व व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
तिजारा गोशाला में गायों को खिलाया गुड़ व चारा
मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में नौगांवा टपूकड़ा विधानसभा तिजारा गौशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाया गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष अलवर उत्तर बलवान सिंह यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला मंत्री जितेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अमर सिंह सैनी, सह प्रभारी पंकज, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जयंत यादव, कमालपुर सरपंच प्रतिनिधि और रामफल पहलवान सिंह, नोमान, राहुल व संजय आदि ने मिलकर गायों को चारा और गुड़ खिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री वह जिला अध्यक्ष ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष हर्ष यादव मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण यादव भाजपा नेता अनूप यादव उपस्थित थे।
