पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी की कार्यकारिणी की घोषणा, डॉ सागर अरोड़ा बनाए गए महासचिव, 11 जनवरी को धूमधाम से मनाएंगे लोहड़ी
भिवाड़ी। पंजाबी सभा सोसायटी ( Punjabi Sabha Society) की जनरल बॉडी की बैठक पंजाबी वाटिका में हुई, जिसमें पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए कई निर्णय लिए गए। पंजाबी सभा सोसायटी (रजि) भिवाड़ी के पैटर्न गोविन्द चांदना, सुनील पाहवा, बलबीर नागपाल की सहमति से पूर्व में पंजाबी सभा सोसायटी के अध्यक्ष मनीष बजाज को चुना गया था। अध्यक्ष मनीष बजाज ने सभी पैटर्न की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मोहिंदर शेखों, राजकुमार कालरा, संजय कालरा, राजीव नाकरा, पवन पोपली, डॉ विकास अरोड़ा, परवीन चक्रवर्ती, दिनेश बेदी, डॉ अशोक दुआ, नीरज कालरा, अनिल मदान, पोरस सिंह को उपाध्यक्ष, महासचिव डॉ सागर अरोड़ा, सह सचिव देवेंदर नागपाल, मोहित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष हर्ष नागपाल, सह कोषाध्यक्ष नीरज चांदना, सरदार जसबीर सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी रामअवतार सपरा, अरुण भूटानी, लव खन्ना, मनीष अरोड़ा, सरदार हरकरण सिंह को बनाया गया। इसके अलावा तरसेम चौधरी, संजय लाम्बा, राजकुमार चकर्वर्ती, बिट्टू चावला, संजय नाकरा, हकीकत राय किनरा,रोशन मेहंदीरत्ता, संजय रुकाया, सुनील गेरा, अशोक वासुदेव, सुनील अरोड़ा, संजय गुलाटी, विपिल कपूर, जे सी कम्बोज को डायरेक्टर बनाया गया जबकि पंजाबी वाटिका कमेटी में विनोद पुरुथी, सुनील आहूजा, नितिन कालरा, अमित सिंह तथा महिला टीम में अनीता दुआ, अर्चना नाकरा, विम्मी कालरा, लक्षिका अरोड़ा, हीना नागपाल, दीप्ति बेदी, विभा अरोड़ा, कृपी खन्ना को चुना गया। पंजाबी सभा की ओर से 11 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार उमंग और उल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया।