राहुल सिंह राजपूत बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष
भिवाड़ी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार की सहमति से भिवाड़ी निवासी राहुल सिंह राजपूत ( Rahul Singh Rajput) को सर्वसम्मति से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने राहुल सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उधर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाते हुए समाज के सभी लोगों के हर सुख दुख में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। उधर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का जिलाध्यक्ष बनने पर राहुल सिंह राजपूत को उनके शुभचिंतकों, समर्थकों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।