शिक्षिका इंदू को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया सम्मानित
भिवाड़ी। कस्बे के गौरव पथ स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल की अध्यापिका इंदु को नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव में संसदीय व संस्कृति केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास व भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा ज्ञानोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर की आलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें इंदु द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने उनको मेरिट प्रमाण पत्र , स्मृति चिन्ह व 51000 की इनाम राशि के साथ सम्मानित किया है। शिक्षिका इंदू ने बताया कि इस राष्ट्र स्तरीय आलेख लेखन प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति व आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना विषय रखा गया था l उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अत्यंत ज्ञानवर्धक थी , और इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी किया जाना चाहिए , ताकि छात्रों को नई शिक्षा नीति से अवगत कराया जा सके,जिससे आने वाले समय में भारत एक शक्तिशाली, समृद्ध राष्ट्र बन सके। प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा व समस्त स्टाफ ने इंदु की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है।