♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जोधपुर में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत, 16 लोग घायल

 

Jodhpur. जोधपुर में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 16 से अधिक लोग झुलस गए हैं। घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। दरअसल जोधपुर के माता का थान इलाके की एक कालोन में घरेलू सिलेंडर में आग लग जाने से लगातार कई धमाके हुए, विस्फोट हुए जिसमें की चार लोगों की मौत हो गई वहीं 16 से अधिक लोग झुलस चुके हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी गांधी अस्पताल पहुचे औऱ डॉक्टरों को ईलाज करने के निर्देश दिए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करती संवेदना व्यक्त की है।

सिलेंडर में गैस लीक चेक करते वक़्त हुआ हादसा

जोधपुर के पूजला इलाके के कीर्ति नगर क्षेत्र में एक के बाद एक धमाके हुए। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर स्थित इस घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार होता था। एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इस पर काम करने वाले व्यक्ति ने माचिस की तीली लगाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसने कई लोगो को अपनी चपेट में ले लिया।

माना जा रहा है कि घर में गैस सिलेंडर बड़ी संख्या में रखे हुए थे, उनमें ही किसी सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में तीन से चार धमाके सुने गए। जानकारी में यह बात सामने आई है यहा अवैध तरीके से गैस भरी और निकले जाने का काम होता था। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान घर के बाहर एक गैस एजेंसी की पिकअप गाड़ी भी खड़ी थी।

सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की एक के बाद एक कई गाड़ीया पहुची। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी की मौके पहुंचे और सभी को संभालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर जिला कलेक्टर भी गांधी अस्पताल पहुंचे और जायजा लेकर झूलसे लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिशा निर्देश दिए है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।

महापौर व एसपी भी मौके पर पहुंची

जिस घर में हादसा हुआ उसके कमरे का पूरा समान जलकर राख हो गया मौके पर कई गैस सिलेंडर जले हुए मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा। जानकारी मिलने पर नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा व डीसीपी अमृता दुहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129