भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललिता यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Bhiwadi. भाजपा महिला मोर्चा अलवर उत्तर जिला उपाध्यक्ष ललिता यादव ने मंगलवार को सोनम प्रभा स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके अलावा बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया। स्कूली बच्चों ने गीत गाकर भाजपा नेत्री ललिता यादव को जन्मदिवस की बधाई। इस मौके पर सनगलो स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता यादव, सोनम प्रभा स्कूल की प्रिंसिपल हेतल मकवाना, भाजपा कुणाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
