पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धारुहेड़ा में समाजसेवी रतिराम दायमा ने किया स्वागत
NCR Times Dharuheda. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का दिल्ली से जयपुर जाते समय धारुहेड़ा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजे का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री यूनुस खान भी जयपुर गए हैं। भिवाड़ी के समाजसेवी रतिराम दायमा, मक्की, किशन प्रधान, उदमी सरपंच, राजबीर दायमा, कालू, विनोद भड़ाना व राजपाल सहित अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान हुए लोगों ने वसुंधरा राजे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्वागत सत्कार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।