♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पत्रकारों के कल्याण के लिए राजस्थान सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

NCR Times News Network। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि पत्रकारिता एक प्रतिष्ठित और चुनौतिपूर्ण पेशा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकार सम्मान पेंशन, पत्रकारों के बच्चों को छात्रवृति, चिरंजीवी योजना से जोडने जैसे महत्वपूर्ण कदम पत्रकार कल्याण के लिए उठाए हैं। जूली रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम में दैनिक समाचार पत्र अरूणप्रभा के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ  मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण

पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक होने से समाचार पत्र प्रकाशन का कार्य अधिक जिम्मेदारीपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए  सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। वर्तमान में जिस प्रकार से फेक न्यूज, सनसनीखेज न्यूज का सोशल मीडिया में बहाव आया है। ऐसी स्थिति में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को आमजन विश्वसनीय मानता है। अरूणप्रभा ने इस जिम्मेदारी पर निरंतर खरा उतरकर पाठकों के बीच अपनी विशेष पैठ बनाई है।

समाज का दर्पण है मीडिया

  जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। मीडिया के सहयोग से ही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सहजता से पहुंचती है। शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अलवर का पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रहा है। कार्यक्रम में बीसूका के जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पं धर्मवीर शर्मा, नगर परिषद के सभापति घनश्याम गुर्जर, डॉ. केके शर्मा एवं आईपीएस महेश भारद्वाज ने विचार व्यक्त किए।

 

प्रतिभाओं का किया सम्मान

इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिसमें पदमश्री से सम्मानित उषा चौमर एवं सुर्य देव सिंह बारैठ, कवि विनित चौहान, शास्त्रिय नृत्यांगना अनुरिता झा, रिम भवाई अन्तरराष्ट्रीय कलाकार बनेसिंह प्रजापत, भपंग के अन्तरराष्ट्रीय कलाकार यूसुफ खान, राम सोनी व ओमप्रकाश गालव को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल व शॉल उढाकर सम्मानित किया गया।   इस अवसर अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129