भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बानसूर से भिवाड़ी तक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा
एनसीआर टाईम्स, भिवाड़ी।।भाजपा युवा मोर्चा अलवर उत्तर की ओर से बुधवार को बानसूर से भिवाड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभय बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा केनआह्वान पर बानसूर से तिरंगा यात्रा को शुरू कर ततारपुर चौराहा, खैरथल, किशनगढ़ बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी तक 75 किलोमीटर की विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली! यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव मैं भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है! उसी क्रम में युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के आदेशानुसार भाजपा युवा मोर्चा तिरंगा बाइक रैली निकाल कर राष्ट्रभक्ति की भावना जगा रहा है! कार्यक्रम संयोजक सुनील सिराधना ने बताया कि बानसूर से कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज गणेशानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया! कार्यक्रम में 500 से अधिक बाइक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर रैली में 75 किलोमीटर की दूरी में भारत माता की जयघोसो के साथ रैली को भव्य बनाया ! कार्यक्रम में हर मंडल पर स्वागत कार्यक्रम व पुष्प वर्षा की गई बाइक तिरंगा यात्रा सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होकर सांय 6:00 बजे निखिल दायमा शहीद स्मारक भिवाड़ी में संपन्न हुई ! रास्ते में सभी महापुरुष व शहीदों की प्रतिमाओं पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई! कार्यक्रम के समापन पर नगीना गार्डन मैं राष्ट्रीय गान किया गया व सभी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य दिया गया कि हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जिले में जोर-शोर से चलाएं ! कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री उमेद भाया, महा सिंह चौधरी, महिला मोर्चा चित्रा शर्मा, पूर्व चेयरमैन देवी सिंह शेखावत, जिला पार्षद दिनेश यादव, राहुल सैनी, नगेंद्र चैनपुरा, भुवनेश गर्ग, निरंजन सेन, संदीप चौधरी, दिनेश यादव, संदीप शेखावत, देवेंद्र सैनी, विश्वेश्वर चौधरी, राकेश यादव, फतेह मंडार, मुकेश धाबास, तेज सिंह सैनी, संजय वर्मा, नरेंद्र पटेल, करण गोलिया, सुरेंद्र बड़वाल, विक्रम तँवर , राहुल यादव, मनोज यादव, रवि कसाना, प्रिंस प्रजापत, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।