♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

5 अगस्त से 15 अगस्त तक फ्री में करें ताज समेत सभी स्मारकों का का दीदार

 देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। खबरों की मानें तो पर्यटक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों का फ्री में दीदार कर सकते हैं। इस बात की जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आधिकारिक घोषणा से मिलती है। इसमें कहा गया है कि देश के सभी स्मारकों में 5 अगस्त से 15 अगस्त तक पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। अगर आप भी अगस्त महीने में वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ताजमहल समेत फतेहपुर सीकरी और आगरा किला फ्री में देखने के लिए आगरा की यात्रा कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में बारे में विस्तार से जानते हैं-

आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव

15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए देशभर में जोरशोर से तैयारी चल रही है। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के सभी स्मारकों और म्यूजियम में पर्यटकों की एंट्री फ्री कर दी है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक एनके पाठक ने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। खासकर, ताजमहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं।

ताजमहल में 50 व 200 रुपए है प्रवेश शुल्क

आपको बता दें कि ताजमहल में प्रवेश शुल्क 50 रुपये हैं और मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए 200 देने होते हैं। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 1100 रुपये हैं और गुबंद के लिए 200 रुपये हैं। सरकार के इस फैसले से पर्यटकों को बड़ी बचत होगी। इसके अलावा, पर्यटक देश की राजधानी दिल्ली स्थित कुतुब मीनार और लाल किले का दीदार भी निशुल्क कर सकते हैं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129