♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी 4 रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नई रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले का खुलासा करते हुए  दिल्ली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे कर्मचारी हैं और विद्युत शाखा में  कार्यरत हैं।

महिला से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना गत गुरुवार  की रात  की है और घटना को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने एक कमरे में अंजाम दिया गया है। पीड़ित 28 वर्षीय महिला फैमिली के साथ मध्य जिले में रहती है। महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसका परिचय एक युवक से हुआ, जिसने उसे बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी कर सकता है। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी थी।

शराब के नशे में थे आरोपित

युवक ने गुरुवार की रात को मिलने के लिए महिला को बहाने से रेलवे स्टेशन बुलाया। महिला के पहुंचने पर वह उसे प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर बने एक कमरे में ले गया। इसके कुछ देर बाद वहां पर उसके तीन दोस्त भी आ गए। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

महिला का आरोप है कि चार में से दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस दौरान दो अन्य आरोपित वहां मौजूद रहे। घटना के बाद उन्होंने महिला को धमकी देकर वहां से भगा दिया।

विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं आरोपित

इस मामले में डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। गुरुवार (21-07-22) रात स्टेशन प्लेटफार्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में दुष्कर्म किया गया था। विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वीपीओ जंदखेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जिला- सहारनपुर (यूपी), विनोद कुमार पुत्र पूरन चंद, निवासी श्याम सिद्ध कॉलोनी, पश्चिम पंजाबी बाग (नई दिल्ली),  मंगल चंद मीणा पुत्र नरसी लाल मीणा, निवासी वीपीओ रायसर, जिला- जयपुर (राजस्थान) व  जगदीश चंद पुत्र लेफ्टिनेंट बलराम, खिचड़ीपुर (दिल्ली) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129