भिवाड़ी पुलिस ने बालिकाओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर
एनसीआर टाईम्स, भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) व मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU) की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाड़ी में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यहां से प्रशिक्षण हासिल कर बालिकाएं संकट के दौरान खुद की रक्षा कर सकती हैं तथा दूसरों की मुसीबत में मदद कर सकती हैं। भिवाड़ी पुलिस की महिला प्रशिक्षक मोनू व कविता ने विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। इस मौके पर बालिकाओं को महिला एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान CPU स्टॉफ, AHTU स्टॉफ, सीमा सिनसिनवार थानाधिकारी महिला थाना व विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था।