राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डः- कनिष्ठ अभियंता सिविल ,विद्युत यांत्रिक डिग्री एवं डिप्लोमा धारक सीधी भर्ती- परीक्षा-2022 का परिणाम जारी
NCR Times, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड Rajasthan Employees Selection Committee की ओर से गत 18,19 एवं 20 मई -2022 को सार्वजनिक निर्माण विभाग PWD, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग PHED एवं स्वायत्त शासन विभाग के लिए आयोजित कनिष्ठ अभियंता, सिविल, विद्युत यांत्रिकी/विद्युत डिग्री एवं डिप्लोमा धारक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 का परीक्षा,परिणाम गुरूवार को जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार गत 24 अप्रेल 2022 को पशुधन विभाग के लिए आयोजित पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 का भी परिणाम Result जारी कर दिया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारियों बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।