♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कल से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन

एनसीआर टाइम्स, दिल्ली। केंद्र सरकार एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा, लेकिन प्रदूषण और कचरा कम करने के लिए सरकार यह सख्त कदम उठाने को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही है। सरकार पहले ही यह निर्देश दे चुकी है कि 30 जून 2022 से पहले स्टाक खत्म कर दिया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने को लेकर काफी वक़्त से मांग की जा रही थी।

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने को लेकर अब तक हुए प्रयास

1. प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों को पहली बार वर्ष 2011 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया। इन नियमों में अपशिष्ट एकत्रित करने की जिम्मेदारी राज्य निगरानी समितियों की देखरेख में शहरी स्थानीय निकायों पर डाली गई।

2. सिक्किम पहला राज्य है, जिसने 1998 में राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

3. सरकार द्वारा प्लास्टिक बैग की मोटाई के लिये एक मानक तय किया गया और खुदरा विक्रेताओं द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले बैग के लिये शुल्क वसूलना अनिवार्य कर दिया गया।

4. वर्ष 2016 में इस नियम को और अधिक कठोर बनाया गया।

5. प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों, राष्ट्रीय संपदाओं, जंगलों और समुद्री तटों पर साफ-सफाई के अभियान आरम्भ किए गए हैं। इसके लिए पूरे देश में लगभग 100 स्मारकों को शामिल किया गया है।

6. केरल में सुचितवा मिशन ने एक परियोजना संचालित की। इसके तहत 28 मछुआरों को बंदरगाह से मछलियां पकड़ने के साथ प्लास्टिक कचरा निकालने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मिशन से 10 महीनों में 25 टन प्लास्टिक कचरे को बाहर निकालने में कामयाब मिली है।

7. प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण में करना शुरू कर दिया है।

8. पर्यावरण और पारिस्थितिकी विकास सोसायटी (सीईईडीएस) ने दिल्ली में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए ‘बीट प्लास्टिक प्रदूषण’ नाम दिया गया है।

इन 19 उत्पादों पर कल से प्रतिबंध

सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए जारी केंद्र के निर्देशानुसार प्लास्टिक से बने 19 उत्पादों पर एक जुलाई से पाबंदी लग जाएगी। प्रतिबंधित हो रहे उत्पादों की सूची में झंडे, कैंडी, गुब्बारे, आइसक्रीम में लगने वाली प्लास्टिक स्टिक, थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, चम्मच, कांटे, प्लास्टिक चाकू, तश्तरी के अलावा प्लास्टिक से बने मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण-पत्र और सिगरेट पैकेट की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली फिल्म व 100 माइक्रान से कम के प्लास्टिक या बैनर शामिल हैं।

उधर व्यापारी संघ कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को एक साल टालने की मांग की है। कैट ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर कहा है कि इस संबंध में एक समिति बनाई जाए। जिसमें सरकारी अधिकारी और हितधारकों के प्रतिनिधि होंगे और वे मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प ढूंढेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

केंद्र सरकार के कामकाज से क्या आप सहमत हैं

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129