21वीं बार अमरनाथ यात्रा पर गए पार्षद अमित नाहटा
एनसीआर टाईम्स, भिवाड़ी। बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ जाने के लिए श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। भिवाड़ी से भी पार्षद अमित नाहटा के साथ 8 सदस्यीय जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है और सात दिन बाद वापस भिवाड़ी आएंगे। पार्षद अमित नाहटा प्रति वर्ष अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और इस साल 21वीं बार अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। उनके साथ श्याम कृपा स्टील के डायरेक्टर राजवीर दायमा(5 वी बार), प्रवीण खटाना,हर्ष यादव, सुभाष व्यास, अनिल कुमार, राकेश एवं साहिल गत बुधवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए कार से भिवाड़ी से रवाना हुए हैं।