जालोर में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, घर से खाना खाने गए थे लेकिन आई उनकी मौत की ख़बर
जालोर। राजस्थान के जालौर जिले में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना आहोर उपखंड में मंगलवार तड़के हुआ। पुलिस ने पांचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को अपने कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक रामलाल, मानाराम, छगन लाल, कमलेश और दिनेश….। पांच दोस्त खाना खाने के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे। परिवार वाले इंतजार कर रहे थे और देर होने पर बार कॉल कर रहे थे लेकिन रात बारह बजे के बाद फोन उठना बंद हो गए। सोमवार रात करीब बारह बजे के बाद जालोर में ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ कि पांच दोस्तों के सिर चूर चूर हो गए। परिवार वाले इंतजार करते रहे लेकिन उनकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। दरअसल बीती रात जालोर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ। आधी रात करीब बारह बजे के बाद हाइवे पर खड़े एक ट्रेलर में कार जा घुसी। कार में पांच लोग सवार थे, आधा घंटे के अंदर अंदर सभी ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। जालोर पुलिस ने बताया कि जालोर के आहोर – तख्तगढ़ नेशनल हाइवे पर आहोर के सेदरिया प्याउु के नजदीक यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट की ब्लॉक से भरे हुए ट्रेलर का टायर फटने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था। उसका टायर बदलने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस दौरान बारह बजे के बाद चरली गांव की ओर से आ रही एक कार इस ट्रेलर में जा घुसी। कार की गति इतनी तेजी थी कि उसकी छत उड गई। उसमें बैठै पांच युवकों के सिर चकनाचूर हो गए। पांच में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो अन्य की अस्पताल में जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सभी के शवों को आहोर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।