खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें एक्ट्रेस जन्नत जुबेर की तरह डाइट प्लान
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपनी खूबसूरती के लिए इन दिनों लाइमलाइट में हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे उनकी पॉपुलरिटी का पता चलता है। हर कोई जन्नत से उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। कई मौके पर इंटरव्यू में जन्नत ने खूबसूरत दिखने और फिट रहने के बारे में विस्तार से बताया है। उनका मानना है कि डाइट और वर्कआउट सेहत और खूबसूरती के लिए जरूरी है। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस जन्नत आजकल खतरों के खिलाड़ी 12 में व्यस्त हैं, जो 2 जुलाई से ऑन एयर होने वाला है। अगर आप भी टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की तरह खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो ये डाइट प्लान जरूर फॉलो करें-
-टीवी अदाकारा जन्नत की मानें तो वह दिन की शुरुआत दो चीजों से करती हैं। सबसे पहले वह कलौंजी पानी का सेवन करती हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले कलौंजी यानी मंगरैल को पानी में भिगोकर रख देती हैं। अगली सुबह जागने के बाद सबसे पहले कलौंजी पानी पीती हैं। इसके बाद हल्दी वाला पानी पीती हैं। इस बारे में उनका कहना है कि पूरे परिवार के दिन की शुरुआत मंगरैल पानी से होती है।
-इंस्टा क्वीन जन्नत स्नैक में मखाना या भेल का सेवन करती हैं। इस बारे में उनका कहना है कि भेल उनका पसंदीदा डिश है। वहीं, भुना हुआ मखाना भी उन्हें बहुत पसंद है।
चीट डे को जन्नत मैगी और पास्ता खाना पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पास्ता बहुत पसंद है। हालांकि, रोज-रोज तो ही खा सकती हूं, लेकिन चीट डे को जरूर खाती हूं।
-टीवी अदाकारा पानी अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है।
-वहीं, खाने में मीठे चीजों से परहेज करती हैं। इसके बदले में जन्नत तीखा और चटपटा खाना पसंद करती हैं।