अलवर जिले की उप तहसील हरसौली तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप तहसील साहडोली का भी सृजन
NCR Times, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की उप तहसील हरसौली को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा नवीन उप तहसील साहडोली (तहसील रामगढ़) के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील हरसौली में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व 41 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील साहडोली में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल व 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने अलवर जिले में यह स्वीकृति दी है।