चेहरे की झुर्रियां दूर करने के लिए करें यह उपाय
खराब जीवनशैली, गलत खानपान, हार्मोनल असंतुलन और तनाव के चलते चेहरे से संबंधित कई प्रकार की परेशानियां होती हैं। खासकर, तनाव से चेहरे की खूबसूरती पर बुरा असर पड़ता है। इससे कील, मुहांसे और झाइयां आने लगते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ रहने और सुंदर दिखने के लिए रोजाना संतुलित आहार अवश्य लें। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें किसी एक चीज की कमी से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इनमें विटामिन- बी9, 12, सी, डी, फॉलिक एसिड की कमी के चलते चेहरे की झाइयां होती हैं। इसके लिए संतुलित आहार लें। साथ ही चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
विटामिन-सी
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन-सी की कमी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाती है। साथ ही चेहरे की झाइयां भी होती हैं। इसके लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन-सी खट्टे फलों और सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप केले, नींबू, संतरे, अंगूर, अमरूद आदि चीजों का रोजाना सेवन करें। इससे चेहरे की झाइयों से निजात मिलता है।
विटामिन-12
विटामिन-12 की कमी से भी चेहरे की झाइयां होती हैं। इस कमी को डाइट में दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इससे चेहरे की झाइयां की समस्या दूर हो जाती है।
विटामिन-डी
विटामिन-डी की कमी से भी चेहरे की झाइयां होती हैं। इससे निजात पाने के लिए रोजाना सुबह में धूप में बैठें। साथ ही डेयरी उत्पादों यानी दूध, दही, मीट-मछली आदि चीजों को जरूर शामिल करें।
विटामिन-बी9
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खून की कमी से भी चेहरे पर झाइयां होती हैं। इसके लिए आयरन युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। आप डाइट में हरी सब्जियां, सूखे मेवे, मटर, अंडा आदि चीजें जरूर खाएं।